कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कौन सा जूस पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 11:07

रोज पिएं ये 3 जूस, कंट्रोल हो जाएगा बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल-

रोज पिएं टमाटर का जूस

टमाटर के जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। टमाटर का जूस को पीने से पुरुष और महिलाएं दोनों की सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ा। इस जूस के सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है।

करेले का जूस भी कम करता है कोलेस्ट्रॉल

करेला खाने में भले ही कड़वा होता है, लेकिन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। केरल में विटामिन, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर, आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। करेले के नियमित सेवन करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। करेले का जूस पीना काफी फायदेमंद होता है।

अनार का जूस पिएं भी फायदेमंद

अनार का जूस पीने से भी कोलेस्ट्रॉल कम होता है। अनार के सेवन से धमनियों में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है। साथ ही हार्ट से संबंधित बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है। अनार जूस पीने शरीर में आयरन की भी कमी नहीं होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info